Ajax District President honored
नगर आगमन पर अजाक्स जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान
सोहागपुर, राजेश शुक्ला। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष चन्द्र शिवराम उईके बुधवार को सोहागपुर पहुंचे। श्री उईके के प्रथम नगरागमन पर स्थानीय मंगल भवन में तहसील अध्यक्ष सुमित्रा देवी के नेतृत्व में अजाक्स संघ सदस्यों ने जिलाध्यक्ष चन्द्र शिवराम उईके का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान अरुण प्रधान, नारायण धौलपुरिया, हरिराम धौलपुरिया, लखन लाल अहिरवार, बलराम उईके, अशोक गजाम, धन सिंह मेहर, कमलेश ठाकुर, कमल सिंह ठाकुर, नरेंद्र धुर्वे, नरेंद्र परते, सरला सनकत, रजनी ठाकुर, नीतू खटीक, गीता धुर्वे ,ममता पगारे, हुकुमचंद मेहरा ,अशोक ठाकुर, अज्जू बारासिया, एचएल परते ,विक्रम पटवारी अर्जुन ठाकुर ,हीरालाल बाबूजी जयराम अहिरवार, कमल बंशकार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
CATEGORIES Sohagpur