अटल जी की जयंती मनायी, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने आज भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात लाईव रेडियो कार्यक्रम प्रसारण वार्ड -12 के बूथ-180 पर सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनायी। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यकर्ताओं ने आज का दिन सुशासन दिवस के रुप में मनाया। और अटल जी की याद में पौधरोपण किया। वार्ड के वरिष्ठ नेता कैलाश अग्रवाल ने कहा कि अटल जी ने संगठन के प्रति अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक पूर्ण श्रद्धा भाव रखा और देश की सेवा के दौरान जनता के उत्थान की कई योजनाएं लागू कीं।

वार्ड 12 मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी एवं भाजपा नगर मंडल इटारसी के सह-मीडिया प्रभारी नरेंद्र राजपूत, वरिष्ठ नेता नासिर खान, वार्ड -12 के पार्षद एवं नगर पालिका सभापति मंजीत कलोसिया, महिला मोर्चा नगर मंडल महामंत्री हेमलता कदम सहित श्रीमती मालती मोहरे, भावना सोनेरिया, कृष्णा बरगले, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद उटवार, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल महामंत्री मयूर मालवीय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल उपाध्यक्ष आतिश कुमार सेन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री रोहित साल्वे, राहुल यादव, संजय विशोपिया, राहुल विशोपिया, मुकेश माहोरिया, अंशुल रैकवार, सोनू रैकवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: