---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

श्री जगन्नाथ पुरी में 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक भागवत कथा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

20 दिसंबर को रवाना होगा 200 सौ श्रद्धालुओं का जत्था
इटारसी।
हनुमान धाम मंदिर के पुजारी पंडित नरेंद्र तिवारी जगन्नाथ पुरी उड़ीसा में सात दिवसीय भागवत कथा गंगा का रसपान कराएंगे। कथा 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी। कथा श्रवण करने 20 दिसंबर मंगलवार को लगभग 200 श्रद्धालुओं का जत्था उड़ीसा के लिए रवाना होगा।

भागवत कथा के मुख्य यजमान श्रीमती अलका राजेंद्र अग्रवाल रज्जू भैया भौंरा वाले होंगे। श्रीमती बीना विनोद सीरिया भी सह यजमान होंगे। पंडित नरेंद्र तिवारी ने बताया कि 20 दिसंबर मंगलवार की रात 8 बजे इंदौर पुरी एक्सप्रेस से, जत्था उड़ीसा जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना होगा। कथा 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी कथा जगन्नाथ पुरी के होटल नीलाद्री कंपलेक्स में आयोजित होगी।

इस दौरान श्रद्धालु उड़ीसा के मुख्य दर्शनीय स्थल भुवनेश्वर, कोर्णाक मंदिर, सूर्य मंदिर, नंदनकानन चिडिय़ाघर, लिंगराज मंदिर, कामुक्तेश्वर मंदिर, केदार गौरी मंदिर, ब्रह्म महेश्वर मंदिर, राम मंदिर, धोल गिरी मंदिर, साक्षी गोपाल मंदिर उदयगिरिगुफा, चंद्रभागा बीच, राम चंडी मंदिर, वाली हर चंडी मंदिर, गंगासागर के दर्शन के लिए भी जाएंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.