इटारसी। नर्मदा अंचल (Narmada Anchal)के सिखों के सबसे पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा इटारसी (Gurudwara sri gurusingha sabha itarsi)ने बंजारा समाज में पैदा हुए जोगेंद्र सिंह (Jogendra Singh)का नगर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका सरोपा भेंट करके स्वागत किया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के संरक्षक भाटिया जसपाल सिंह पाली (Bhatia Jaspal Singh Pali) एवं राजेंद्र दुआ (Rajendra Dua)सहित संगत के कई पदाधिकारियों ने जोगिंदर सिंह का स्वागत किया। अपने स्वागत उद्बोधन में भाटिया जसपाल सिंह पाली ने कहा कि पद आने पर मद नहीं आना चाहिए। जोगिंदर सिंह सिख समाज में पैदा हुए हैं, कितना ही बड़ा पद मिल जाए लेकिन अहंकार से दूर रहना चाहिए और सदैव गरीब की सेवा करो उसकी जरूरतों को पूरा करो यह सिख समाज की मुख्य अवधारणा है। उन्होंने कहा कि मैं भले ही राजनीतिक विचारधारा से एक अलग दल का हु। लेकिन जोगिंदर सिंह जैसे बंजारा जाति में पैदा हुए युवा को पार्टी ने जिस पद पर जिस मुकाम तक पहुंचाया है। निश्चित ही जोगेंद्र सिंह की कार्यशैली उसके लिए इस बात को प्रमाणित करती है। भाटिया जसपाल सिंह पाली एवं संगत ने जोगेंद्र सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। ग्रंथी साहब ने भी जोगिंदर सिंह को बधाई दी।
[adrotate banner="7"]
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का गुरुद्वारा में सम्मान


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









