---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापकों में शुमार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) की 123 वी जयंती मनाई। वार्ड 09 के बूथ 86, 87 पर पार्षद ईश्वरदास जमींदार (Ishwardas Zamindar) के निवास पर भी जयंती कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

मुख्य वक्ता नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन (Ritesh Jain) एवं अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत (Raghuveer Singh Rajput) ने की। नगर पालिका अध्यक्ष ने डॉ. मुखर्जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। आभार पार्षद ईश्वरदास जमींदार ने व्यक्त किया। पार्षद दीपक बाथव, ईश्वरदास जमींदार, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमलेश लौवंशी, सुरेंद्र लौवंशी, युवा मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री विक्रम सूर्यवंशी, अनिल लौवंशी, गोलू लौवंशी, अक्षय खटी, राहुल गौर, डब्बू वर्मा, रणवीर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!