मध्यप्रदेश में वर्ष की विदाई और नववर्ष के स्वागत की बेला में ठंड बढऩे के आसार

इटारसी। नये वर्ष की पूर्व संध्या से तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में संपूर्ण मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया।

मौसम केन्द्र भोपाल के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है। 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मध्यप्रदेश में जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों में तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है जबकि शेष संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

नर्मदापुरम संभाग की बात करें तो नर्मदापुरम का न्यूनतम तापमान 10.4 और बैतूल का 09.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। हिल स्टेशन की बात करें तो पचमढ़ी में पारा 4.4 डिग्री, यानी पांच से भी नीचे पहुंच गया है। आज से पचमढ़ी में नवरंग महोत्सव की शुरुआत होनी है, और ठंड को देखते हुए सैलानियों को यहां अलाव का सहारा लेना पड़ेगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!