स्कूलों के समय में फिर परिवर्तन, अब सभी स्कूल 10 बजे से संचालित होंगे

स्कूलों के समय में फिर परिवर्तन, अब सभी स्कूल 10 बजे से संचालित होंगे

नर्मदापुरम। जिले में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब 20 जनवरी तक ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं, वे प्रात: 10 बजे से संचालित होगें।

इसी प्रकार दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी प्रात: 10 बजे से संचालित किये जायेंगे। ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रात: 10:30 से संचालित होते है, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।

कक्षा 6 से 12 वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को उक्त निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!