आज से चार धाम यात्रा शुरु, सभी मंदिरों के कपाट खुले

आज से चार धाम यात्रा शुरु, सभी मंदिरों के कपाट खुले

देहरादून। आज अक्षय तृतीया के पवित्र मौके पर उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को सुबह केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। सबसे पहले सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए।

बदरी केदार मंदिर समिति द्वारा केदारनाथ धाम भव्य रूप से सजाया गया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने पर मौजूद रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी और देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनायेगी। प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु प्रतिबद्ध है।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समय धाम में लगभग सात हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलोंं से सजाया गया। साथ ही कपाट खुलते समय तीर्थयात्रियों पर हैलीकॉप्टर द्वारा फूलवर्षा हुई। यहां श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे आयोजित किये गये हैं। मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम समिति ने भी भंडारे आयोजित किए हैं। शक्रवार को केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास तथा दूर बर्फ होने से सर्द बयारें चलती रहीं।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!