नगर कांग्रेस अध्यक्ष वार्डों में जाकर ले रहे पुराने कांग्रेसियों की खैर खबर

इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जैसवाल वार्ड-वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत वार्डों में जाकर पुराने कांग्रेसियों की खैर खबर ले रहे हैं और उनको पुन: पार्टी की मजबूती के लिए उठ खड़े होने का आह्वान कर रहे हैं। आज वार्ड 1 एवं वार्ड 4 में इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं एवं आमजन से बैठक कर संपर्क किया है।

बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से सुझाव एकत्र किये। सभी से सुझाव लिये कि किस प्रकार हमें आने वाले चुनाव में रणनीति अपनानी है। इस दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। आगामी समय में नगर कांग्रेस की कार्यकारणी प्रत्येक वार्ड में गठित कर वार्ड स्तर की समस्या को उठाने की बात बैठक में रखी गयी।

बैठकों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने सभी वार्ड के कांग्रेस साथियों से निवेदन किया कि जो भी कार्यकर्ता या कांग्रेस मानसिकता रखने वाला व्यक्ति कई दिनों से किन्हीं कारणों से कांग्रेस में सक्रियता नहीं निभा पा रहा है, ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए एवं उन लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी वापस सक्रियता बढ़ाने के प्रयास किये जाएंगे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!