कलेक्टर ने बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, पौधरोपण भी किया

कलेक्टर ने बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, पौधरोपण भी किया

इटारसी/नर्मदापुरम। आज कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर पौधरोपण भी किया और बच्चों के साथ भोजन भी किया। अपने जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर अपने परिवार के साथ मुस्कान बालिका गृह इटारसी (Muskaan Girls Home Itarsi) आये। उन्होंने यहां मुस्कान बालिका गृह की बालिकाओं के साथ भोजन किया। इस दौरान इटारसी एसडीएम और तहसीलदार भी उपस्थित थीं।

पौध रोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अपने जन्म दिन पर शासकीय हाई स्कूल ग्वालटोली (Government High School Gwaltoli) में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आंवले का पौधा रोपा। इस दौरान उन्होंने शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चे जिन्हें कलेक्टर श्री सिंह ने स्वयं शाला में एडमिशन कराया था, उनसे भेंट भी की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के संबंध में शाला प्रबंधन से भी चर्चा की और बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरण सिंह (Superintendent of Police Dr. Gurkaran Singh), जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुंजय सिंह बिसेन (District Education Officer Shatrunjay Singh Bisen), डिंपल खरवंदा, विनीत कुमार, संजय शर्मा, आशिफ, सिद्धार्थ नकाई, देवांग ठक्कर, जय मिश्रा, पीयूष चतुर्वेदी, लोकेश तिवारी, श्रीजीत सिंह ठाकुर, नरेंद्र पटेल, मुकेश अग्निहोत्री, सुनील रघुवंशी, दिगेंद्र सिंह राठौड़, स्कूल प्राचार्य व स्टाफ उपस्थित रहा। बच्चों को स्कूल किट का भी वितरण किया गया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!