---Advertisement---

जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने लिया जायजा

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – मरीज को निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • – अस्पताल के एसएनसीयू, एनआरसी, ऑपरेशन कक्ष, वार्डों का किया निरीक्षण
  • थाली चख कर परखी अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता

नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एक के बाद एक जिला अस्पताल के सभी वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक संसाधनों और चिकित्सकों को उपलब्धता देखी। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के भोजनशाला का भी निरीक्षण कर मरीजों के लिए बनाए जाने वाले भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता देखी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने मरीजों से भी चर्चा कर पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में मरीजों से जानकारी ली, जिस पर मरीजों द्वारा बताया कि उन्हें अस्पताल में अच्छी सुविधाएं प्राप्त हो रही है। उन्होंने जिला अस्पताल में हेल्थ डेस्क का भी सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को आवश्यक जानकारी और सेवाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क में व्यवस्थित रजिस्टर भी मेंटेन किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। मरीज की बेडशीट निर्धारित अंतरालों में बदले जाएं।

जिला अस्पताल के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित ठेकेदार के माध्यम से समय पर पूर्ण किया जाएं। चिकित्सक एवं स्टाफ अपने निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सालय में उपस्थित रहें। जिला अस्पताल समय-समय पर फायर ऑडिट भी कराया जाए। उन्होंने ब्लड बैंक का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने एनीमिया, थेलसिमिया एवं अन्य गंभीर बीमारी से पीडि़त मरीजों को रक्त की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लिए एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री मीना द्वारा जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर द्वारा जिला अस्पताल में ओपीडी, हेल्पडेस्क, एसएनसीयू, आयुष्मान कक्ष, पीआईसीयू, ऑपरेशन कक्ष, एनआरसी, ब्लड बैंक, बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, मेल वार्ड, पैथोलॉजी आदि सभी वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश दहलवार डॉक्टर राजेश महेश्वरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.