---Advertisement---

कलेक्टर एसपी ने प्रशिक्षण स्थल एवं मतदान सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह ने सोमवार को सिवनीमालवा और होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर यहां संचालित मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण एवं मतदान सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को मतदान संबंधी सभी बारीकियों  के बारे में अच्छे से जानकारी देने के निर्देश मास्टर ट्रेनर्स को दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान कर्मियों के डाक मत पत्र से मतदान के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों से ईवीएम और मतदान संबंधी प्रश्न भी पूछें। निरीक्षण के दौरान रिटर्निग अधिकारी आशीष पांडे एवं सिवनीमालवा में रिटर्निंग अधिकारी प्रमोद गुर्जर मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया की 17 नवंबर को होने वाले मतदान के संबंध में मतदान दलों को दूसरा प्रशिक्षण 5 नवंबर से 9 नवंबर तक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदान दल बनाए जा चुके हैं, जो विधानसभा में मतदान कराएंगे। जो मतदान कर्मी 17 नवंबर को मतदान करायेंगे, वे उस दिन वोट नहीं डाल पाएंगे। इसके लिए चारों विधानसभाओं के प्रशिक्षण केंद्र में डाक मतपत्र मतदान सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें मतदान कर्मी पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपनी विधानसभा के लिए मतदान कर रहे हैं।

डाक मत पत्र सुविधा केंद्र 5 नवंबर से 9 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे वृद्ध और दिव्यांग मतदाता जिन्होंने घर पहुंच मतदान सुविधा के लिए सहमति दी थी, उनका भी 6 नवंबर से 8 नवंबर तक मतदान दलों द्वारा घर पर जाकर मतदान कराया जा रहा है। 9 नवंबर को केवल किसी कारणवश मतदान से छूटे मतदाताओं को घर पहुंच मतदान सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को ईवीएम मशीन का हैंड्स ओंन प्रशिक्षण भी दिया गया तथा दिखावटी मतदान के बारे में भी बताया गया। ईवीएम मशीन का संचालन की प्रक्रिया मार्कपोल एवं पीठासीन अधिकारी द्वारा घोषणा पत्र तथा रिपोर्ट के फार्म के साथ ही मत पत्र लेखा एवं अन्य विभिन्न प्रपत्रों को भरना भी प्रशिक्षण में बताया गया। प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से भी दिया गयाl       

पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका भी प्रदान की गई। हर विधानसभा के प्रशिक्षण स्थल पर सभी विधानसभा होशंगाबाद , पिपरिया सोहागपुर एवं सिवनी मालवा के कर्मचारियों  ने पोस्टल बैलट के माध्यम से मताधिकार का उपयोग किया। प्रशिक्षण के अंत में सभी मतदान कर्मियों से प्रश्न पत्र हल करवाया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.