---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

कांग्रेस ने दिया पर्याप्त मूंग खरीद का मांगपत्र, मांग न मानने पर आंदोलन की चेतावनी

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आज कांग्रेस (Congress) ने कृषि उपज मंडी में मूंग की फसल खरीदी में गड़बड़ी में सुधार और मंडी में खरीद के दौरान होने वाली अव्यवस्थाओं को लेकर आज मुख्यमंत्री (Chief Minister) के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार सुनीता साहनी (Sunita Sahni) को दिया है। ज्ञापन में उल्लेखित मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी कांग्रेस ने दी।

ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की है कि मूंग की खरीदी मात्रा जो कि वर्तमान में 8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर ली जा रही है, उसे बढ़ाकर पिछले वर्ष की तरह 16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की जाये। प्रतिदिन मूंग की खरीदी की मात्रा 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल की जाये। अभी धान की बोवनी का समय है किसानों को पैसों की आवश्यकता है इसलिए मूंग का भुगतान शीघ्र किया जाये। एफएक्यू (FAQ) के नाम पर किसानों को ज्यादा परेशान न किया जाये। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि किसानों के हित में उपरोक्त मांगों को शीघ्रता से अमल में लाया जाये जिससे कि बारिश के मौसम में अन्नदाता परेशान न हों। अन्यथा हमें किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता चंद्रगोपाल मलैया (Chandragopal Malaiya), मुकेश गांधी (Mukesh Gandhi), भोला कलोसिया (Bhola Kalosia), सोनू बकोरिया (Sonu Bakoria), प्रहलाद आठनेरे (Prahlad Athnere), पूर्व पार्षद नीलेश मालोनिया (Nilesh Malonia), गौरव गोल्डी चौधरी (Gaurav Goldy Choudhary), संजय धर (Sanjay Dhar), रवि चौधरी (Ravi Choudhary), राकेश चंदेले (Rakesh Chandele) सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

इनका कहना है…

हमने मंडियों में मूंग की खरीद के दौरान होने वाली गड़बड़ी और किसानों से पर्याप्त मूंग की खरीद न होने पर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से दिया है। मंडी में अव्यवस्था से भी प्रशासन को अवगत कराया है। हमें सुधार का आश्वासन मिला है।

मयूर जायसवाल, अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी

कांग्रेस ने मूंग खरीद में गड़बड़ी के खिलाफ आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। खरीद पर्याप्त नहीं हो रही है। ज्ञापन में किसानों के हित में सरकार से जल्द निर्णय लेकर सुधार की मांग की गई है।

शिवाकांत पांडेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.