15 को देवउठनी ग्यारस, फिर बजेगी शहनाइयां
Dev Uthani Ekadashi vivaah muhurt

15 को देवउठनी ग्यारस, फिर बजेगी शहनाइयां

इटारसी। दीपावली के बाद 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। उसके बाद लोगों को विवाह मुहूर्त (vivaah muhurt) शुरू होने का इंतजार है। मुहूर्त 15 नवंबर को देव उठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) से शुरू होते ही विवाह की शहनाइयां गूंजने लगेंगी। हालांकि इस साल 13 दिसंबर तक कुल 16 दिन ही मुहूर्त है। इतने कम दिन मुहूर्त में ज्यादा से ज्यादा शादियां होंगी। शादियों को लेकर सभी ने मुहुर्त के हिसाब से मैरिज हॉल भी बुक करना शुरू कर दिया है।

2022 में केवल 60 दिन विवाह मुहुर्त
खास बात यह है कि नए साल 2022 में कुल विवाह मुहूर्त तो करीब 60 दिन मिलेंगे, परंतु शुरुआती महिनों में मार्च में एक भी मुहूर्त नहीं है, जबकि अप्रैल में केवल पांच दिन ही मुहूर्त होंगे। सर्वाधिक मुहूर्त मई व जून में रहेंगे।

अभी विवाह नहीं तो महीने भर करना होगा इंतजार
इन मुहूर्तों में जो लोग विवाह नहीं कर पाएंगे, उन्हें फिर एक माह तक इंतजार करना होगा। इसके बाद मुहूर्त आगामी नए वर्ष 2022 में 15 जनवरी से प्रारंभ होंगे, जो फरवरी तक रहेंगे। मार्च में मुहूर्त नहीं रहेंगे। इसके बाद अप्रैल में केवल दूसरे सप्ताह से मुहूर्त प्रारंभ होंगे और वह भी केवल पांच दिन रहेंगे। इस कारण बहुत से परिवारों में विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह इन दो माहों के मुहूर्त में ही किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं।

विवाह मुहूर्त तिथियां
नवंबर- 19, 20,21,26,28,29 और 30
दिसंबर- 1,2,6,8,,9,11,12 और 13
2022 में 15 जनवरी से 22 फरवरी तक मुहूर्त रहेंगे।
जनवरी-15,20,23,24,27,28,29, और 30
फरवरी-5,6,11,12,18,19,22
इसके बाद मुहूर्त अप्रैल से जुलाई और फिर नवंबर और दिसंबर में रहेंगे।

ग्यारस पर अबूझ मुहूर्त
पंडितों के अनुसार वैसे विवाह मुहूर्त 19 नवंबर से प्रारंभ होंगे, परंतु इसके पूर्व 15 नवंबर को देव उठनी एकादशी का दिन अबूझ मुहूर्त वाला होता है, इसलिए इस दिन भी विवाह किया जा सकता है। इस बार भी इस दिन विवाह होंगे। इसके बाद 19 से ही शहनाइयां बजेंगी।

19 को अमृत सिद्धि योग
19 नवंबर 2021 में सर्वाधिक विवाह होंगे। इस दिन अमृत सिद्धि योग (Amrit Sidhi yog) भी रहेगा।
8 दिसंबर में को भी बहुत विवाह होंगे। इसकी वजह इस दिन विवाह पंचमी रहेगी।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!