आयुध निर्माणी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह में कर्मचारियों ने ली शपथ

Post by: Rohit Nage

इटारसी। केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयुध निर्माणी, इटारसी में आज से 05 नवंबर 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजन की थीम ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’ रहेगी।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन सरकारी कर्मचारियों, जन-साधारण में सतर्कता से संबंधित जागरूकता पैदा करना है। आज आलोक कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक, आयुध निर्माणी, इटारसी, वैभव सोनी, सतर्कता अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा अन्य कर्मचारियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से भ्रष्टाचार उन्मूलन करने, अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करने तथा भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!