---Advertisement---

औदुम्बर ब्राह्मण महासभा इटारसी की नयी कार्यकारिणी का गठन

By
On:
Follow Us

इटारसी। औदुम्बर ब्राह्मण महासभा इटारसी (Audumber Brahmin Mahasabha Itarsi) की वार्षिक साधारण सभा के दौरान हुए निर्वाचन में हरिमोहन उपाध्याय (Harimohan Upadhyay) अध्यक्ष चुने गये। उपाध्यक्ष पर सुरेंद्र कुमार शर्मा (Surendra Kumar Sharma) और अमित शर्मा (Amit Sharma) को मिला। इसी तरह से विकास उपाध्याय (Vikas Upadhyay) सचिव, मुकुल उपाध्याय (Mukul Upadhyay) सहसचिव और पंकज नयन शर्मा (Pankaj Nayan Sharma) कोषाध्यक्ष चुने गए।

महासभा में संरक्षक संतोष मोहन उपाध्याय एवं महेश प्रसाद उपाध्याय तथा मार्गदर्शक मंडल में राजीव नयन शर्मा और अरविंद शर्मा नियुक्त किए। महासभा में सदस्य अतुल शर्मा, मंगल शर्मा, विजय उपाध्याय, दत्तात्रेय उपाध्याय, शुभम शर्मा, विष्णु कुमार उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, अक्षत उपाध्याय, राकेश शर्मा रानू, सौरभ उपाध्याय और दीप्ति उपाध्याय चुने गए। इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की और महिला मंडल के गठन पर विशेष बल दिया। बैठक में समाज के दिवंगत जनों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसके पूर्व संतोष मोहन उपाध्याय की अध्यक्षता में सभी ने मां सरस्वती की पूजन किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात स्वागत उद्बोधन करते हुए सचिव विकास उपाध्याय ने अध्यक्ष की अनुमति से पुरानी महासभा को भंग करने की घोषणा की। नवीन महासभा का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया। इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!