मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 8 फरवरी को

Post by: Poonam Soni

Bachpan AHPS Itarsi

होशंगाबाद। नगरीय निकाय (Urban bodies) एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 8 फरवरी को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) होशंगाबाद ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों (Three tier panchayats) की फोटोयुक्त मतदाता सूची 1 जनवरी 2021 के पुनरीक्षण हेतु जारी कार्यक्रम के अनुरूप होशंगाबाद जिले की 7 नगर पालिकाओं के 148 वार्डो एवं 7 जनपद पंचायतों की 435 ग्राम पंचायतों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 8 फरवरी को किया जावेगा। प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन नगरीय निकायों के वार्ड तथा ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं नगर पालिका कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय व रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर पालिका/नगर पंचायत) के कार्यालय में किया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि प्रकाशित मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, दर्ज प्रविष्टी को संशोधित कराने एवं दर्ज प्रविष्टी पर आपत्ति प्रस्तुत किये जाने हेतु दावे-आपत्ति के प्रारूप प्राधिकृत कर्मचारी जो निर्धारित स्थानो पर 8 फरवरी से 15 फरवरी तक उपस्थित रहेंगे को प्रस्तुत किये जा सकते हैं। प्राप्त दावे आपत्ति पर जांच उपरांत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाकर आवश्यक परिवर्तन किया जा सकेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!