इटारसी। सेवा सदन स्पोट्र्स अकादमी भीलवाड़ा राजस्थान और डीएचए जूनियर इटारसी के मध्य आज गांधी मैदान पर मैत्री हॉकी मैच खेला गया। पहले हाफ तक दोनों ही टीमों ने तेज खेलते हुए बराबरी से खेल दिखाया। दूसरे हाफ में पहला और दूसरा गोल इटारसी की टीम ने किया। इसी के कुछ देर बाद भीलवाड़ा के बच्चों ने बेहतर तालमेल से खेलते हुए एक गोल करके अंतर को 2-1 कर लिया।
मध्यांतर के बाद इटारसी के बच्चों ने तेजी दिखाते हुए तीन गोल और किये। इस तरह से अंतिम सीटी बजने तक इटारसी ने 5-2 से मैच अपने नाम कर लिया। इटारसी के सीनियर हॉकी खिलाडिय़ों ने भीलवाड़ा के नन्हे बच्चों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सभी बच्चों को इटारसी डीएचए की ओर से उपहार स्वरूप बैग भेंट किये। भीलवाड़ा के कोच अजीत जैन का भी स्मृति चिह्न और उपहार भेंट करके सम्मान किया।
श्री जैन ने कहा कि इटारसी में हॉकी के प्रति इतना जुनून देखकर उनको काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने बताया कि वे 2004 से खुद की हॉकी अकेडमी चलाकर बच्चों को हॉकी के प्रति प्रेम जागृत कर रहे हैं। वे पूरे देश में बच्चों को लेकर जाते हैं और ऐसे ही मैच खेलते हैं। उनको इटारसी आकर बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि हॉकी के इस जुनून को खत्म नहीं होने देना।
इस अवसर पर डीएचए कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र जोशी, जयराज सिंह भानू, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव कन्हैया गुरयानी, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी, दीप सिंह ठाकुर, मयंक जेम्स, अखिल दुबे, आशीष शर्मा, राजू हरदुआ, गरीबा उस्ताद, साजिद मलिक, आरिफ खान, मेहबूब खान, अमनकीत सिंघ भाटिया, श्वेतांक जेम्स, विशाल तोमर, अमजद गोलंदाज सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद थे।