इटारसी। स्वर्गीय श्री भैया जी चन्नै स्मृति सेवा न्यास इटारसी के द्वारा कल 17 मई मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे आद्य पत्रकार महर्षि नारद का जयंती समारोह श्री प्रेम शंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में मनाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, जिला संघ चालक पवन अग्रवाल, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे, स्वर्गीय श्री भैया जी चन्ने सेवा न्यास के अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत एवं जिला प्रचार प्रमुख मनोज राय उपस्थित रहेंगे।
जयंती समारोह वर्ष में 2021-22 का पत्रकारिता पुरस्कार न्यूज़ 24 दिल्ली के एंकर शुभम सिंह राजपूत एवं होशंगाबाद के पत्रकार आशीष मालवीय, जितेंद्र वर्मा, सिवनी मालवा के पत्रकार राजा तिवारी सहित इटारसी के पत्रकार कुशल नवथले को प्रदान किया जावेगा।
पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजे जायेंगे पत्रकार


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









