---Advertisement---

कानपुर टेस्ट: बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द, एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी

By
—
On:
Follow Us

कानपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। दूसरे दिन शनिवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। सुबह से ही मैदान कवर्स से ढके थे।

शुरुआती दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा था, जिस कारण पहले दिन केवल 35 ओवर ही फेंके जा सके। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 107 रन बना लिये थे। मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर खेल रहे थे।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने दो विकेट लिये। उन्होंने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन (0) और शादमान इस्लाम (24) को आउट किया, जिससे बांग्लादेश का स्कोर 29 रन पर 2 विकेट हो गया। इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और मोमिनुल हक के बीच 51 रन की साझेदारी हुई, जिसे रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा।

अनुभवी ऑफ स्पिनर ने शान्तो को 31 रन पर आउट किया। इसके बाद मोमिनुल और मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेश की पारी को 100 के स्कोर पर पहुंचाया। 35वें ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण खेल को रोका गया और फिर बारिश आ गई। इसके बाद पहले दिन के खेल को समाप्त घोषित कर दिया गया।

चेन्नई में पहला टेस्ट 280 रनों से जीतने के बाद मेजबान टीम दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है। भारतीय टीम वर्तमान में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर है। बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के बाद न्यूजीलैंड तीन टेस्ट मैचों के दौरे के लिए भारत आएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.