---Advertisement---

जानिए सर्दियों में गुड़ और तिल का सेवन करने के फायदे

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। सभी इस मौसम में मीठा खाना ज्यादा पसंद करते है। बता दें कि सर्दियों के मौसम में गुड और तिल का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह आपकी डाइट के लिए भी हेल्दी होता है। इसका सर्दियों में अपना एक अलग स्वाद होता है। इससे सर्दी में शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं वहीं इन दोनों सामग्रियों का मिश्रण सेहत के लिए कई अन्य फायदे भी प्रदान करता है। हमारे ह्रदय को स्वस्थ रखने से लेकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करने तक गुड़ और तिल का सर्दियों में इस्तेमाल करना हमारे लिए फायदेमंद होता है।

अनसैचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत
सर्दियों में भरपूर मात्रा में पाए जाने वाले तिल में भरपूर मात्रा में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। इस तरह के फैट का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। जब हम इस तरह की किसी भी खाद्य सामग्री का इस्तेमाल करते हैं तब ये हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल शरीर के साथ ह्रदय को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। जब लोग तिल और गुड़ का सेवन एक साथ करते हैं तो ये दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

डायबिटीज के लोग कर सकते हैं सेवन
डायबिटिक लोगों के लिए तिल और गुड़ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें ज्यादा मात्रा में शुगर नहीं होता है इसलिए डायबिटिक लोग भी इन दोनों के मिश्रण का सेवन थोड़ी मात्रा में कर सकते हैं। हालांकि इसका बहुत ज्यादा सेवन आपको नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्यादा सेवन शरीर के शर्करा लेवल को बढ़ा भी सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करता है
जिन लोगों को बढे हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल की समस्या है वो अपनी डाइट में तिल और गुड़ को जरूर शामिल करें। इस तरह की डाइट शरीर के कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। हालांकि इसे एक औषधि के रूप में नहीं देखा जा सकता है लेकिन इसके इस्तेमाल से काफी हद तक वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है।

आयरन का अच्छा स्रोत
गुड़ और तिल का मिश्रण उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें शरीर में खून की कमी या एनीमिया की समस्या है। ये आयरन का अच्छा स्रोत हैं, इसलिए इन्हें डाइट में जरूर शमिल करें जिससे शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ाया जा सके और एनीमिया से छुटकारा पाया जा सके। ये शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को मेंटेन करने में भी मदद करता है।

बच्चों के लिए भी फायदेमंद है
इन दोनों सामग्रियों का सेवन बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद है और सर्दियों के मौसम में बच्चे भी इसका सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। हालांकि इसका ज्यादा सेवन करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

वजन को भी कंट्रोल करता है
गुड़ और तिल का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए और वजन नियंत्रण करने में मदद करता है। इससे बने स्नैक्स का सेवन करने से ज्यादा देर तक भूख का एहसास नहीं होता है जिससे आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं और वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यदि आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

 

 

 

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.