---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

बड़ी कार्यवाही : 38 लाख 69 हजार रुपये कीमती सोने के आभूषण जब्त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र नर्मदापुरम तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में थाना इटारसी पुलिस टीम एवं एफएसटी दल क्रमांक 2 इटारसी द्वारा चेकिंग के दौरान बस स्टैण्ड इटारसी से एक संदेही से 38,069,010 रुपये कीमत के सोने के आभूषण जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

itarsi crime 2

ज्ञात हो कि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी इटारसी द्वारा एक टीम गठित कर पुलिस टीम एवं एफएसटी टीम के द्वारा बस स्टैण्ड इटारसी परिसर में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति जो संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला, जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रामबाबू पिता छोटेराम राठौर उम्र 43 वर्ष निवासी विनायक वैली करौद हुजुर भोपाल का होना बताया। पूछताछ करने पर गुमराह करने लगा। संदेह गहराने पर रामबाबू की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्लासटिक की थैली में रखे स्वर्ण आभूषण वजनी 604.27 ग्राम कीमत करीब 38,069,010 रुपये के पाये गये। जिसके संबंध में रामबाबू से वैध दस्तावेज एवं बिल पूछने पर वैध दस्तावेज एवं बिल मौके पर पेश नहीं कर सका। उसके संबंध मे कोई संतोष जनक जवाब भी नही दिया गया। अवैध कब्जे में पाये गये स्वर्ण आभूषण वजनी 604.27 ग्राम किमती करीब 38,069,010 रुपये के विधिवत् मौके पर एफएसटी टीम व्दारा जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि आगामी विधान सभा चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु थाना इटारसी पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध शराब व नगद राशि जप्त कर लगातार कार्यवाही की जा रही है एवं वरिष्ट अधिकारियों के आदेश के परिपालन में इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रखी जावेगी।
महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरवसिंह बुदेला, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तोप सिह,उनि के.एन रजक, सउनि अनिल ठाकुर, सउनि संजय रघुवंशी, सउनि शैलेन्द्र तिलोटिया, प्र.आर 573 अशोक चौहान, प्र. आर 324 शेख अवरार, प्रआर 86 भागवेन्द्र, आर. 771 हरीश डिगरसे, आर क्र 841 राजेश पवार, आर.773 जयप्रकाश पाठे, आर. 920 गजेन्द्र डडोरे, आर 651 अविनाशी, आर.606 तुलसी कोडले. आर.क्र 919 जितेन्द्र शेषकर सभी थाना इटारसी के की विशेष सहरानीय भूमिका रही है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.