---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

गर्ल्स कॉलेज के छात्रावास का विधायक ने किया निरीक्षण, सीएमओ को अतिक्रमण हटाने के निर्देश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय (Government Girls College) के छात्रावास के पास कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। पूर्व में भी जब वर्षों पहले यहां कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल (Hostel) बना था तो आसपास के लोगों ने खाली पड़ा रहने के कारण कब्जा कर लिया था। उसके स्थान पर अब छात्रावास बना है, तो भी लोग अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शिकायत मिलने पर आज विधायक ने निरीक्षण किया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अतिक्रमण हटाने निर्देश दिये।
मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Narmadapuram Dr. Sitasaran Sharma) ने शासकीय कन्या महाविदयालय के छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर सीएमओ रितु मेहरा (CMO Ritu Mehra) को छात्रावास के आसपास से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार दोपहर में विधायक डॉ शर्मा गर्ल्स कालेज पहुंचे। यहां प्राचार्य व प्रोफेसर्स से कॉलेज के संबंध में चर्चा की। इसके बाद वे कॉलेज के सब्जी मंडी के पास मौजूद छात्रावास को देखने पहुंचे।

यहां उन्हें आसपास अतिक्रमण की समस्या की शिकायत मिली थी। विधायक डॉ शर्मा ने छात्रावास की छत पर पहुंचकर आसपास अतिक्रमण देखा। उन्होंने सीएमओ रितु मेहरा को निर्देश दिया है कि छात्रावास की बाउंड्रीवाल से चार फीट अतिक्रमण हटाएं। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure), प्राचार्य डॉ आरएस मेहरा, विधायक प्रतिनिधि नरेश मेघानी सहित अन्य मौजूद थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.