---Advertisement---

नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 (Swachh Survekshan 2024) के तहत एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान (Swachhta Hi Seva Abhiyaan) अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋतु मेहरा (Chief Municipal Officer Ritu Mehra) के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर नगर के ब्लैक स्पॉट (Black Spot) को चिन्हित कर कर उनकी सफाई कार्य एवं नगर में विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत कचरा पड़ाव स्थल, रोड एवं नालियों की विशेष सफाई कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विशेष अभियान चलाकर नगर के व्यापारियों एवं नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) का उपयोग नहीं करने को लेकर प्रेरित किया एवं चलानी कार्यवाही की गई।

सीएमओ ऋतु मेहरा ने कहा कि नगर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का प्लान करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। इसके स्थान पर वैकल्पिक वस्तुओं का उपयोग करें, पॉलीथिन (Polythene) के स्थान पर कपड़े का थैले का उपयोग करें। स्वच्छता को हमें अपने व्यवहार में लाना होगा तभी हम स्वच्छ और सुंदर शहर की कल्पना कर सकते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.