तीरंदाजी प्रतियोगिता में जा रही खिलाडिय़ों को सांसद ने दी शुभकामनाएं

Post by: Rohit Nage

MP wishes best wishes to players going to archery competition

इटारसी। नर्मदापुरम में हो रही राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही छात्राओं को शुभकामनाएं देने सांसद दर्शन सिंह चौधरी पहुंचे। उन्होंने आर्चरी खेल में इटारसी की माया गावंडे मध्यप्रदेश गोल्ड मेडलिस्ट एवं आशु जायसवाल नेशनल प्लेयर को सम्मानित कर शुभकामनायें दीं।

तीरंदाजी करने वाली छात्राओं ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी को तीरंदाजी में लगने वाली सामग्री देने बात कही। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने तीरंदाजी करने वाली छात्राओं को हर संभव मदद करने को कहा। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, राकेश मालवीय, मनोज शर्मा, राजू यादव एवं स्कूल स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!