राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक बूथ प्रभारियों को मिला प्रशिक्षण

Post by: Poonam Soni

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी (Bharatiya Janata Party Municipal Board Itarsi) का राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण रविवार को वृंदावन गार्डन में आयोजित की गई। पार्टी नगराध्यक्ष जोगिंदर सिंह (Party city president Joginder Singh) ने बताया कि प्रशिक्षण की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई। कार्यक्रम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी मुकेशचंद्र मैना, जिला प्रशिक्षण कार्यशाला के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सोनू दीक्षित ने सभी बूथ प्रभारियों को संबोधित कर कहा कि कोरोना जैसी महामारी का सामना भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने तत्परता से कार्य करते हुए किया है। तीसरी लहर का सामना करने के लिए भी भाजपा पहले से अधिक तैयार है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत मंडल के हर मोहल्ले के प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में तैयार हो रहे हैं। इसी के संदर्भ में आज चार सत्रों में बूथों से आए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों ने डॉक्टर, योग गुरु से प्रशिक्षण प्राप्त किया। चिकित्सक डॉ. रविंद्र गुप्ता ने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कोरोना से सावधानी और कोरोना से बचाव के उपाय बताये। कोरोना के लक्षण व्यक्ति में मिलने पर तुरंत अस्पताल में इलाज कराए। मास्क हमेशा लगाकर रहे बार-बार हाथ धोते रहं,े जैसे अन्य टिप्स दिए। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राम आसरे बाजपेई ने आयुर्वेद से कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण दिया। आईटी सेल प्रभारी अभिषेक तिवारी ने आईटी सेल के विषय पर प्रकाश डाला। योग शिक्षक संदीप चंद्रवंशी ने योग और कसरत से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया। सभी अतिथि को शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीधर बघेल, नगर महामंत्री मोहित सिंह मैना, उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, अभिनव शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, नगर मंत्री ऋषभ दुबे, नगर मंत्री विमला अहिरवार, गीता पटेल, कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, कार्यालय मंत्री अजय अग्रवाल, कार्यालय सह, मंत्री रिक्की बलेचानी, नगर मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर, सह प्रभारी नरेंद्र राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी अनुज कुरेरिया सहित पार्टी के सभी बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!