ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विवेक सागर का हुआ सम्मान

Post by: Poonam Soni

होशंगाबाद। जिले के गौरव और टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम (Bronze medal winning Indian hockey team) के प्रतिभावान खिलाड़ी विवेक सागर (#vivek sagar) के शनिवार को नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। नर्मदा महाविद्यालय में एक समारोह में उनका किया गया। कार्यक्रम में विधायक होशंगबाद डॉ सीतासरन शर्मा (MLA, Hoshangabad Dr. Sitasatan sharma), विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह (MLA, Sohagpur Vijay Pal singh) के साथ ही कलेक्टर धनंजय सिंह व पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर (SP Santosh Singh Gaur) ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। इस मौके पर विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पुष्प मालाओं से सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि विवेक सागर ने जिले और प्रदेश का ही नहीं देश का नाम भी रोशन किया है। अभी इनसे और उम्मीद है। अन्य खिलाड़ियों को भी विवेक से प्रेरणा मिलेगी। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि विवेक ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन ओलंपिक में दिखाते हुए देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी ओर से 21 हजार का चेक प्रदान किया।
विवेक सागर ने समारोह में मौजूद खिलाड़ियों का आव्हान करते हुए कहा कि जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की ललक होनी चाहिए। स्वयं पर विश्वास जरूरी है तथा जीवन में तीन बातों पर ध्याान देना चाहिए जिसमें अनुशासन, कठिन परिश्रम और दूसरों के प्रति सम्मान शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में परिवार का सपोर्ट होना भी जरूरी है। कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री गौर ने विवेक सागर को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में हॉकी खेल (Hockey Khel) प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में माया नारोलिया (Maya Naroliya) , भवानी शंकर शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, शिव चौबे, हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ अतुल सेठा, रोहित फौजदार सहित अन्य खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। इसके साथ ही एसपीएम में भी उनका सम्मान किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!