इटारसी। “नाविक काव्य परिषद् इटारसी”द्वारा काव्य गोष्ठी (Kavya Goshti) आयोजित की गई। डॉ.श्रीराम निवारिया के मुख्य आथित्य में संपन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के एक मात्र आलसी हास्यकवि श्री राजेन्द्र मालवी ने की।सरस कुशल संचालन देवांश वैरागी ने किया।गोष्ठी में सर्बश्री ओम प्रकाश”अजब” हिमांशु शर्मा,प्रज्जवल राज श्रोती, पुरुषोत्तम गौर, देवांश वैरागी,आलोक शुक्ल”अनूप”, विनय चौरे,प्रमिला किरण, सुधांशु मिश्र, विकास उपाध्याय, रामकिशोर नाविक, डॉ. श्रीराम निवारिया ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ किया। अध्यक्षीय उद्वोधन में राजेन्द्र मालवी” आलसी” ने अपनी काव्ययात्रा के प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर काव्यपाठ किया। अंत में रामकिशोर नाविक ने सभी उपस्थित कवियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पावस काव्य गोष्ठी संपन्न

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










