---Advertisement---

पुलिस ने ढाई दिन लगातार ड्यूटी के बाद मनायी होली, जमकर उड़ाया रंग-गुलाल

By
On:
Follow Us

इटारसी। आप होली शांतिपूर्ण मना सको, इसलिए पुलिस ने खुद होली का त्योहार नहीं मनाकर लगातार दो दिन रात और दिन ड्यूटी की। सबकुछ शांतिपूर्ण निबट जाने के बाद आज पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली और रंग-गुलाल उड़ाया। मंगलवार का दिन पुलिस की होली के नाम रहा। दोपहर तक पुलिस ने तीसरे दिन की ड्यूटी की और फिर सिटी और जीआरपी थाने में जमकर रंग गुलाल उड़ा।

पुलिस कर्मियों ने एकदूसरे को रंग में सराबोर कर दिया तथा होली मनाते हुए जमकर डांस भी किया। इटारसी थाना परिसर और जीआरपी थाना परिसर में ढोल-नगाड़े बजाकर पुलिस कर्मियों ने जमकर एक दूसरे को रंग लगाया और जमकर डांस किया। आज होली के पर्व पर अधिकारी और कर्मचारियों के मध्य पदों की दूरियां कुछ कम हुईं और सबने मिलकर उत्साह से पर्व मनाया, एकदूसरे को न सिर्फ गुलाल लगाया बल्कि एकदूसरे के गाल भी गुलाल से रंग दिये।

इस अवसर पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान और टीवी गौरव सिंह बुंदेला ने पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जीआरपी थाना परिसर में भी रेल पुलिस ने जमकर होली मनायी और डांस किया। थाना प्रभारी रामस्नेह चौहान भी अपने स्टाफ के साथ जमकर नाचे। इसके बाद वे भी इटारसी थाने पहुंचे और स्टाफ तथा नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ होली पर्व मनाया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.