इटारसी। नर्मदापुरम संभाग के इटारसी में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की मुहिम से संबंधित एक परिचर्चा का आयोजन संस्थापक सदस्यों द्वारा रविवार शाम स्थानीय ईश्वर सभागार में किया गया। जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रमुखता से इटारसी शहर में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग को जायज ठहराते हुए मुहिम को लेकर अपने सुझाव रखे।
परिचर्चा में अजय राजपूत एवं अवनींद्र दुबे ने समन्वयक की भूमिका निभाते हुए मुहिम के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर ललित अग्रवाल, पत्रकार जम्मू सिंह उप्पल, शिक्षाविद कश्मीर सिंह उप्पल, पत्रकार चंद्रकांत अग्रवाल, अधिवक्ता एडवोकेट अशोक शर्मा, अरविन्द गुप्ता, पत्रकार सुधांशु मिश्रा, साहित्यकार विनोद कुशवाहा, श्याम सिंह तोमर, लीलाधर साजवानी, अमिताभ बैस, संजय शिल्पी, वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष राजकुमार दुबे, संदीप जैन, ब्रजमोहन सिंह सोलंकी, राजेश दुबे, विशाल बजाज, सौरभ दुबे, सुनील कुमार तिवारी, राशिद खान, नीरज जैन, राजेश गुप्ता आदि ने मुहिम को सही दिशा में गति देने को लेकर अग्रिम रणनीति बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
जनमत संग्रह कराने का निर्णय – परिचर्चा के अंत में सभी प्रबुद्ध नागरिकों ने सोशल मीडिया के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए विशाल जनमत संग्रह करने का एक स्वर में समर्थन किया।