---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल के मध्य स्पेशल ट्रेन इटारसी होकर गुजरेगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। रेल प्रशासन (Railway Administration) द्वारा कल 6 अगस्त से यात्रियों की सुविधा के लिए रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल (Raxaul-Lokmanya Tilak Terminus-Raxaul) के मध्य एक-एक ट्रिप सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Superfast Express) स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) इटारसी (Itarsi), सतना (Satna), कटनी (Katni), जबलपुर (Jabalpur) स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 06 अगस्त 2024 को रक्सौल स्टेशन से 19:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना 11:10 बजे, कटनी 12:25 बजे, जबलपुर 14:05 बजे, इटारसी 17:40 बजे और तीसरे दिन 05:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05558 एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 08 अगस्त 2024 को एलटीटी स्टेशन से 07:55 बजे प्रस्थान कर, इटारसी 18:40 बजे, जबलपुर 22:20 बजे, कटनी 23:50 बजे, सतना मध्य रात्रि 01:15 बजे और सायं 16:50 बजे रक्सौल स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन एवं हाल्ट

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय, वातानुकूलित तृतीय, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बैरगनियां, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिज़ार्पुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड़ एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.