---Advertisement---

कल रात 12 बजे मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर (Shri Dwarkadhish Bada Mandir) तुलसी चौक इटारसी (Itarsi) में 30 अगस्त सोमवार को रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण ( Lord Shri Krishna) का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एवं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष एवं श्री राम जन्म उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर सिंघ छाबड़ा (Jasveer Singh Chhabra) ने बताया कि इस वर्ष होशंगाबाद (Hoshangabad) से मां कात्यायनी भजन ग्रुप रात्रि 9 बजे से अपनी प्रस्तुति देगा।

इस ग्रुप के संचालक प्रमोद सोनी (Pramod Soni) हैं एवं प्रसिद्ध गायिका पदमा साहू ( Padma Sahu) विशेष रूप से कार्यक्रम में आ रही हैं। श्री छाबड़ा ने कहा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम किया जाएगा एवं रात्रि 12 बजे भगवान के जन्म महोत्सव के अवसर पर भी कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह पालन होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम एवं जन्म महोत्सव में सभी को मास्क लगाकर आना होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma) एवं कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चांडक (Ramesh Chandak), सदस्य प्रमोद पगारे (Pramod Pagare) के मार्गदर्शन में जन्म महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मंदिर के जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में भाग लंे। श्री द्वारकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाले भजन के कार्यक्रम की जिम्मेदारी श्री द्वारकाधीश युवा मंडल ने ली है। मंडल के अध्यक्ष विपिन चांडक के द्वारा नागरिकों से आयोजन में गाइडलाइन का पालन करते हुए शामिल होने का अनुरोध किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.