---Advertisement---

नर्मदा कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण की

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एनएसएस इकाई की ओर से शपथ ग्रहण समारोह रखा गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ओएन चौबे ने सभागार में उपस्थित समस्त अध्यापकों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और संबोधित करते हुए कहा कि मत देना और सरकार चुनना हमारा नैतिक कर्तव्य है। विद्यार्थी अपने इस अधिकार का प्रयोग करने बूथ तक जाएं और देश के नागरिक के एक वोट की ताकत को समझें। डॉ हंसा व्यास ने आव्हान किया कि युवा मतदान के प्रति जागरूक रहें उदासीन नहीं। अपने कर्तव्य को रूचि पूर्वक और राष्ट्रीय भावना से निभायें।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ आरएस बोहरे ने कहा कि युवा मताधिकार से सरकार चुनकर नागरिक कर्तव्य पूर्ण करें। डॉ बीएल राय, डॉ अमिता जोशी, डॉ ईरा वर्मा, डॉ एसके दिवाकर, डॉ अंजलि सक्सेना, डॉ कमल चौबे, डॉ सविता गुप्ता, डॉ जेके कमलपुरिया, डॉ एनआर अडलक, डॉ दिनेश श्रीवास्तव, जयश्री नंदनवार, डॉ अंजना यादव, सुरभि भट्ट, नीता वर्मा, मेघा रावत, रीनू वर्मा, राजीव द्विवेदी, जयसिंह ठाकुर, अर्चना पटेल, नीता वर्मा, रीना सक्सेना सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे और शपथ ग्रहण की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.