इटारसी। शहर के धार्मिक इतिहास में पहली बार जिले व नगर के सुविख्यात व प्राचीन श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर में, बसंत पंचमी पर 26 जनवरी गुरुवार को वृंदावन की तरह ही ठाकुर श्री द्वारकाधीश जी को समर्पित, नाना प्रकार के फूलों से बना एक बड़ा व मनोहारी फूल बंगला सजाया जाएगा। जिसके दर्शन सभी धर्मप्रेमी सायं 5 बजे से रात्रि में मंदिर के पट बंद होने तक कर सकेंगे।
बसंत पंचमी पर इसी दिन मां के बेटे ग्रुप द्वारा श्री द्वारकाधीश को ही समर्पित एक भजनांजलि का कार्यक्रम भी मंदिर प्रांगण में सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल व उपाध्यक्ष चंद्रकांत अग्रवाल ने बताया कि चांडक परिवार के सौजन्य से यह कार्यक्रम होने जा रहा है। उन्होंने शहर के सभी धर्म प्रेमियों को सपरिवार इसमें शामिल हो पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।
[adrotate banner="7"]
पहली बार द्वारकाधीश को समर्पित होगा मनोरम फूल बंगला


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









