---Advertisement---

मालवीयगंज में मतदाता जागरूकता की स्वीप गतिविधि का आयोजन

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र 137 अंतर्गत इटारसी के कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र 189, 190, 191, 192 एवं शासकीय प्राथमिक शाला मालवीयगंज में मतदाता जागरूकता की स्वीप गतिविधि का आयोजन किया। यहां पर कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिलाओं से पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम क्यों हुआ, इनके कारणों पर चर्चा की गई।

मतदान केंद्र पर स्वीप गतिविधि के माध्यम से मतदान के महत्व को बताया। साथ ही सेक्टर अधिकारी (नोडल) श्रीमती मीनाक्षी चौधरी ने उपस्थित महिला मतदाताओं को मतदान हेतु शपथ दिलाई। आने वाले 26 अप्रैल के लोकसभा चुनाव में मतदान आवश्यक रूप से करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

इस अवसर पर सेक्टर अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी चौधरी, महिला बाल विकास प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले, बीएलओ सुपरवाइजर महेश कुमार रायकवार, बीएलओ अजय चौरे, दीपा पाराशर, सुनीता सिरोठिया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम चौहान, वार्ड 15 एवं 16 की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं एवं वार्ड की महिला मतदाता उपस्थित हुईं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.