---Advertisement---

जनजातीय कार्य विभाग की क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र विजेता, मध्य क्षेत्र उपविजेता रहे

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। जनजाति कार्य विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पश्चिम क्षेत्र (इंदौर संभाग) ने जीता। 3 टीमों के इस टूर्नामेंट को राउंड रोबिन लीग के आधार पर खेला गया।

रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में पश्चिम क्षेत्र में दक्षिण क्षेत्र (जबलपुर संभाग) की टीम को 34 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए पश्चिम क्षेत्र निर्धारित 15 ओवर में 131 रन बनाये। टीम की ओर से कप्तान अमजद खान ने 21 बॉल पर 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली तथा रोबर्ट डेनियल ने 32 रनों का योगदान दिया। दक्षिण क्षेत्र की ओर से आशिक खान ने 3, राम यादव ने 2 तथा अनिल मरकाम ने 1 विकेट लिया।

जवाबी पारी में दक्षिण क्षेत्र की टीम निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट पर 97 रन बना पायी। पराजित टीम की और से संदीप उइके ने 28 तथा आशिक खान ने 21 ने रन बनाये। पश्चिम क्षेत्र की और से शिवम कुलमी, मनीष भूरिया तथा इमरान खान ने दो-दो विकेट लिए। दिन के दूसरे मैच में संभागीय उपायुक्त जेपी यादव के के नेतृत्व वाली मध्य क्षेत्र (नर्मदापुरम संभाग) की टीम ने दक्षिण क्षेत्र को 8 विकेट से पराजित कर उपविजेता का खि़ताब अपने नाम किया। पराजित दक्षिण क्षेत्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन बनाये टीम की ओर से कप्तान उत्तम मरावी ने 39, संदीप उइके ने 26 रन बनाये।

मध्य क्षेत्र की ओर से लवलेश आज़ाद ने 4, गौरव दुबे ने 2, सुनील गौर तथा वीर बहादुर सिंह ने 1-1 विकेट लिया। 104 रन के लक्ष्य को मध्य क्षेत्र की टीम ने 14 वें ओवर मे 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से योगेश कालभोर ने 36 तथा बलराम डोंगरे ने 31, वीर बहादुर सिंह ने 23 रनों का योगदान दिया। पराजित टीम की ओर से सतीश ने 2 विकेट लिए। लवलेश आज़ाद को 16 रन पर 4 विकेट के योगदान पर मैच पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खि़ताब जीता।

स्पर्धा के समापन अवसर पर संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग जेपी यादव ने पुरस्कार प्रदान किये। विजेता ट्रॉफी पश्चिम क्षेत्र के कप्तान अमज़द खान तथा उनके साथियों को तथा उपविजेता ट्राफी मध्य क्षेत्र के उपकप्तान योगेश कालभोर और उनके साथियों को प्रदान की। सभी खिलाडिय़ों को मेडल तथा स्पर्धा मे सहयोग करने वाले स्टाफ को प्रशंसा पत्र प्रदान किये। दक्षिण क्षेत्र तथा पश्चिम के कप्तानो तथा खिलाडिय़ों ने स्पर्धा के बेहतरीन आयोजन तथा उत्कृष्ट व्यवस्था की प्रशंसा की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.