युवक कांग्रेस और एनएसयूआई ने गीतकार मनोज मुंतशिर का पुतला जलाया

युवक कांग्रेस और एनएसयूआई ने गीतकार मनोज मुंतशिर का पुतला जलाया

इटारसी। लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर के राहुल गांधी को लेकर बयान से नाराज कांग्रेसियों ने आज यहां जयस्तंभ चौक पर मनोज का पुतला जलाया और पुतले को जूते की माला पहनायी।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तवांग में चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों की झड़प के बाद कहा था कि कि चीनी सैनिकों ने हमारे जवानों को पीट डाला। इस पर मनोज मुंतशिर ने राहुल पर निशाना साधते हुए भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में उन्हें विदेशी माता का पुत्र बताया और कहा कि उनके डीएनए में दिक्कत है।

मनोज मुंतशिर के इस बयान के बाद यहां इटारसी में युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गीतकार का पुतला बनाया, उसे जूतों की माला पहनायी और इसके बाद उसमें आग लगा दी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मयूर जैसवाल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन भोला, विधानसभा अध्यक्ष शशांक गोल्डी बैस, विजय बाबू चौधरी, राकेश चन्देले, नवल पटेल, गौरव चौधरी, प्रतीक मालवीय, प्रणीत मिश्रा, मयंक चौरे, सौम्य दुबे, अभिषेक ओझा, वैभव शर्मा, संजीव चौरे, सतीश बैस, नितेश कनोजिया, नमन पटेल, गोपाल नामदेव, लक्ष्य जैसवाल, आदित्य चौधरी, चिन्मय नामदेव, विवेक पथोरिया, हर्षल चौधरी, अभिषेक अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

आज युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मयूर जैसवाल ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के ऊपर की गयी अशोभनीय टिप्पणी एवं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राष्ट्रीय नेताओं पर किये गए प्रहार के विरोध में युवक कांग्रेस और एनएसयूआई ने संगीतकार मानोज मुन्तशीर का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से मनोज मुन्तशिर भाजपा एवं संघ के एजेंट के रूप में कार्य करते हुए देश के सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण को बिगाडऩे की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इस कारण युवाओं में भारी रोष व्याप्त है, जिसके विरोध में आज सड़क पर उतरकर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!