गौ सेवकों ने पशुओं के लिए की जल पात्र की व्यवस्था

गौ सेवकों ने पशुओं के लिए की जल पात्र की व्यवस्था

बनखेड़ी। नगर में घूम रहे बेसहारा पशुओं के लिए गौ सेवकों ने नगर में जगह-जगह चिन्हित स्थानों पर जल के लिए जल पात्र की व्यवस्था की है। बनखेड़ी नगर के गौ सेवक जितेंद्र भार्गव ने बताया गर्मी के मौसम में नगर में घूम रहे बेसहारा गौ माता के लिए पानी नहीं मिल पाता इसे देखते हुए सभी गौ सेवकों ने मिलकर जल पात्र की व्यवस्था की एवं नगर नगर में जगह-जगह उन्हें रख दिए गए हैं। इसके पूर्व भी गौ सेवकों द्वारा गौ माताओं के लिए भूसे की व्यवस्था भी की गई है। नगर परिषद ने नगर में रखे पशुओं के लिए जल पात्र नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके शर्मा के द्वारा भी नगर परिषद क्षेत्र में पशुओं के लिए जल पत्रों की व्यवस्था की गई है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!