जिस गांव में रुके थे बापू, उस गांव से शुरू होगी यात्रा

इटारसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चम्पारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष में गांधी स्मृति यात्रा निकाली जाएगी। इसमें देश के प्रमुख गांधीवादी सम्मिलित होंगे। इस यात्रा को आजादी के पूर्व महात्मा गांधी की यात्रा के पदचिन्हों के अनुसार किया जा रहा है। गांधी भवन भोपाल एवं गांधी ग्राम सेवा केंद्र के द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के दौरान गांधी वादी परिवारों का सम्मान किया जाएगा और गांधीवादी परिवार को राष्ट्रीय परिवार घोषित किया जाएगा। इस यात्रा के पहले चरण का शुभारंभ देश की प्रमुख कृषि विशेषज्ञ एवं विचारक वंदना शिवा सोहागपुर के गांव छेड़का से 15 अगस्त को करेंगी। वे यहां झंडा वंदन करेंगी। इसके बाद शाम को सोहागपुर में सम्मान समारोह एवं सभा होगी। यहीं रात्रि विश्राम होगा। 16 अगस्त को यात्रा बाबई पहुंचेगी और वहां दोपहर में गांधी वादियों का सम्मान होगा। इसके बाद यात्रा इटारसी पहुंचेगी, यहां एक सभा होगी और गांधीवादी समीरमल गोठी व अन्य का सम्मान होगा। इटारसी में रात्रि विश्राम करने के बाद यात्रा 17 अगस्त को बैतूल रवाना होगी, यहां गांधीवादी बिरदीचंद गोठी का सम्मान होगा। वहां से हरदा, खंडवा होकर 20 अगस्त को यात्रा इंदौर पहुंचेगी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!