बीमार और जख्मी गौवंश का उपचार किया

Post by: Manju Thakur

Updated on:

आरएसएस का गौ सेवा अभियान भी जारी
इटारसी। गौसेवकों ने ग्वालबाबा मंदिर के पास एक बीमार गाय का उपचार किया। इसी जगह पर एक अन्य गाय नदी में गिरी थी उसे निकाला और फिर नाला मोहल्ला में एक वाहन से टकराकर घायल हुए कुत्ते का भी उपचार किया।
उल्लेखनीय है कि गौ सेवकों को खबर मिली थी कि ग्वाल बाबा मंदिर के पास एक गाय बहुत बीमार है और वह खड़ी नहीं हो पा रही है। सूचना मिलने पर साईं गौ सेवा उपचार केन्द्र इटारसी के सेवक मोनेश दमाड़े, लखन कश्यप वहां पहुंचे और गाय का उपचार किया। फिर शाम 7 बजे खबर मिली कि ग्वाल बाबा मंदिर के पीछे नदी में एक गाय गिर गई है। सूचना मिलने पर साईं गौ सेवा उपचार केन्द्र इटारसी के सेवक विक्रम यादव, दीपू पठौदिया, ऋषभ मेहरा, लखन कश्यप वहां पहुंचे और गाय का उपचार किया। शाम 7:45 बजे सूचना मिली कि नाला मोहल्ला में किसी अज्ञात वाहन ने एक कुत्ते को घायल कर दिया है। सूचना मिलने पर साई गौ सेवा उपचार केन्द्र इटारसी के सेवक विक्रम यादव, दीपू पठौतिया, लखन कश्यप पहुंचे ओर डोगी का उपचार किया। शाम को सभी गौशाला से जा रहे थे तभी रात 08:30 बजे खबर मिली कि पोटरखोली में एक गाय ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिस कारण वह काफी तकलीफ में है। सूचना मिलने पर साई गौ सेवा उपचार केन्द्र इटारसी के सेवक विक्रम यादव, लखन कश्यप वहां पहुंचे और गाय का उपचार किया।

sewa cow 1

आरएसएस का गौ सेवा अभियान भी जारी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं सेवा भारती द्वारा लॉक डाउन के समय से ही निरंतर सेवा कार्य स्वयंसेवकों के द्वारा किया जा रहा है। नागरिकों को मास्क, राशन एवं किराना सामग्री के पैकेट, भोजन पैकेट वितरण के बाद सेल्फी विथ गौ माता(राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कोई गाय भूखी ना रहे अभियान) अब गौवंश के लिए भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन मोहल्लों में गौवंश हंै और उन्हें भूसा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, वह संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। भूसे के साथ यदि थोड़ा आटा मिला देंगे तो गोवंश उसे ग्रहण कर लेगा। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख मनोज राय ने दी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!