महिलाओं को अल्प बचत के फायदे बताए

इटारसी। नगर पालिका इटारसी द्वारा चयनित मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देशीय विकास समिति इटारसी के समूह संगठक अजय मंजारिया ने वार्ड 33 चैतन्य नगर में शीतल स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की।
बैठक में उन्हें स्व सहायता समूह को शासन द्वारा दिये जाने वाले फायदों के बारे में बताया कि किस प्रकार महिलायें समूह की अल्प बचत के माध्यम से आपस में एक दूसरे की मदद कर सकती हैं, एक दूसरे को साथ दे कर स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं और समय का सदुपयोग कर अपने परिवार की आय मे वृद्धि कर सकती हैं। महिलाओ ने बताया कि वे समूह से जुड़कर बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं। एक दूसरे का साथ पा कर लग रहा है कि अव वे जरूर कुछ काम कर लेंगी। बैठक में ज्योति सारवान, रेखा यादव, सुनीता बकोरिया, ज्योति यादव, इंदिरा कहार, शिमला चौहान, सविता अहिरवार, शीला, क्षमा, शकुन एवं संस्था की कार्यकर्ता अर्चना विश्वकर्मा उपस्थित थी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!