महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने शनिवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर मंदसौर में हुई घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार शालिनी पाली को सौपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मंदसौर में अबोध बालिका के साथ अनैतिक व हैवानियत पूर्ण कृत्य करने वाले दोषी व्यक्तियों को मौत की सजा दी जाए। ऐसा कृत्य करने वाले दोषियों के विरुद्ध शीघ्र चालान पेश कर फास्ट ट्रेक कोर्ट में प्रकरण चलाकर न्याय किया जाए। ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति इस प्रकार की घटना घटित न कर सकें और बालिकाओं की रक्षा हो सकें। ज्ञापन देने वालों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमति माया नारोलिया, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमति अरूणा जोशी, श्रीमति रंजना मीना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति ललिता पुर्विया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमति शिप्रा ठाकुर, श्रीमति वंदना करोड़े, श्रीमति दुर्गा पाटिल, श्रीमति कीर्ति वर्मा, श्रीमति ममता शर्मा, सुश्री जयबाला निगम, श्रीमति ममता सोलंकी, श्रीमति कविता तिवारी, श्रीमति दीपाली अग्रवाल, श्रीमति जयश्री कुरापा, श्रीमति गीता जांगडे, श्रीमति चित्रा शर्मा, श्रीमति संध्या थापक, श्रीमति उषा अग्रवाल, श्रीमति रजनी यादव, श्रीमति वंदना शर्मा, श्रीमति अनुजा मिश्रा, श्रीमति सुचित्रया यादव, श्रीमति मालती कौशिक, श्रीमति विद्या मीना, श्रीमति संध्या चौहान सहित अनेकों महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!