रेल कर्मियों से की मुलाकात

युकांध्यक्ष ने रेल कर्मियों से की मुलाकात

इटारसी। आज मप्र युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी और मंडल अध्यक्ष श्री राजेश पांडे 12722 दक्षिण एक्सप्रेस से दोपहर करीब 12 बजे इटारसी आये। उन्होंने यहां वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कार्यालय में वर्तमान सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं आगे की रणनीति पर संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनल संगठक आरके यादव् मुख्यालय सदस्य भूमेश माथुर, सरताज हुसैन, संघ पदाधिकारी शेख रमजान, अर्जुन उटवार, धवल सूर्यवंशी, संजय केचे नवीन कुशवाह, सुनील सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!