साधु बनकर रह रहा था स्थायी वारंटी

इटारसी। आंवली घाट में साधु बनकर रह रहे एक स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को विगत छह वर्षों से इसकी तलाश थी।
एसपी एमएल छारी के निर्देश पर लंबित स्थाई वारंट गिरफ्तारी के तामीली हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसके पालन में थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान द्वारा अलग अलग टीम गठित कर वारंट की अधिक से अधिक तामीली की जा रही है। इसी अभियान में थाना इटारसी सहायक उपनिरीक्षक महेश जाट, आरक्षक धर्मेन्द्र कुचबंदिया, अर्जुन विश्वकर्मा ने प्रकरण क्रमांक 209/13 धारा 138 एनआई एक्ट के आरोपी गजराज पिता हरलाल मंडलेकर, 52 साल को आंवली घाट से गिरफ्तार किया है। आरोपी वहां साधु वेश धारण कर पुलिस से छुपता फिर रहा था। पुलिस ने उसे बमुश्किल घेराबंदी कर के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!