– जैविक कृषि को बढ़ावा देने की योजना
इटारसी। जैविक खेती (Organic Farming) को बढ़ावा देने कृषि विज्ञान केन्द्र गोविन्द नगर बनखेड़ी (Krishi Vigyan Kendra Govind Nagar Bankheri) में दो करोड़, 38 लाख, 44 हजार रुपए की लागत से दो रिसर्च लैब (Research Lab) निर्मित की जाएंगी।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया कि जैविक कृषि को बढ़ावा देने नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र गोविंद नगर बनखेड़ी में 2 करोड़ 38 लाख 44 हजार रूपये की लागत से 2 रिसर्च लेब निर्मित की जायेंगी।
केन्द्र सरकार द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। कृषि अनुसंधान एवं अधो-संरचना विकास निधि से जैविक रिसर्च लेब और जैविक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के निर्माण के लिये राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों और आरएडब्ल्यूई (RAWE) छात्रों के लिये जैविक रिसर्च लेब और केन्द्र का निर्माण एक करोड़ 86 लाख 48 हजार रूपये से किया जायेगा। केबीके बनखेड़ी (KBK Bankhedi) में ही 51 लाख 96 हजार रुपए की लागत से जैविक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला निर्मित की जायेगी। श्री पटेल ने बताया है कि रिसर्च लैब के निर्माण कार्य की एजेंसी मंडी बोर्ड (Agency Mandi Board) रहेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्माण शीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये हैं।
ढाई करोड़ से बनेंगी केबीके बनखेड़ी में 2 रिसर्च लैब


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









