---Advertisement---

आदिवासी समाज के सामूहिक विवाह में 8 जोड़ों ने थामा एकदूसरे का हाथ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। बिरसा मुंडा सामाजिक कल्याण समिति जमानी (Birsa Munda Social Welfare Committee Zamani) के तत्वावधान में आज तिलक सिंदूर (Tilak Sindoor) में आठ जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Chief Minister Kanya Vivah Yojana) के तहत इस वर्ष अब तक तारीख निर्धारित नहीं होने से समिति ने इस विवाह का आयोजन किया। आज आदिवासी रीति रिवाज से भूमकाओं सेे पूजा कराकर वर-वधुओं ने एक दूसरे का हाथ थामा है।

इस दौरान आदिवासी संस्कृति के अनुसार खम की पूजा, सुपारी सिक्के रखकर महुआ के फूल से पूजा की गई। समिति द्वारा सभी जोड़े को रकम में चांदी का मंगल सूत्र एवं बिछिया की जोड़ एवं पांच-पांच बर्तन भेंट किये। इस अवसर पर बैंड बाजे, नाच गाने के साथ बारात लगी। 8 जोड़े ऐसे थे जो कि बहुत गरीब थे। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रूपरेखा तैयार की थी जिसके तहत आज सफलता से विवाह संपन्न हो गया है। मध्य प्रदेश भूमका संघ प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेवाराम आहके (Revaram Ahke) की टीम ने रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया।

मुख्य अतिथि मंजू धुर्वे महिला, प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष, आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष अरूण प्रधान, अजाक्स संघ जिला अध्यक्ष चंद्र शिवराम उईके, अशोक कुशराम उपाध्यक्ष आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर, संरक्षक सुरेंद्र कुमार धुर्वे, सरपंच सुखराम कुमरे, जनपद सदस्य कला कुमरे, विजय कवरे, दुर्गा कुशराम, सुनील नागले, आकाश कुशराम, डोरीलाल चीचाम, उमेश मरकाम, मंगल कुमरे, लक्ष्मी ठाकुर, मनीषा धुर्वे, अमरसिंह उईके, अंकित कुमरे, अवधराम कुमरे, जगदीश काकोडिय़ा, खुमान भल्लावी, संजय सुरेश उईके, विनोद वारिवा सहित समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.