रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

कोहरे का कहर, अत्यंत कम हो गयी दृश्यता

इटारसी। सुबह के समय में घना कोहरा देखा जा रहा है और लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता भी बेहद खराब हो गई है। आज यही हालात रहे और अब तक के सीजन का सबसे घना कोहरा आज देखा गया, जब सुबह के वक्त दृश्यता सौ मीटर से भी कम रही। गांधी मैदान पर हॉकी का अभ्यास करने वाले खिलाडिय़ों को गेंद भी ठीक से नजर नहीं आ रही थी। 11 बजे के बाद धूप निकली और लोगों को एक सप्ताह बाद सूरज के दर्शन हुए। हालांकि आसमान पर हल्की धुंध अब भी छायी हुई है।

घने कोहरे ने सुबह के वक्त यातायात की चुनौती पैदा कर दी थी। ट्रेनें और सड़क यातायात पर भी इसका असर पडऩे लगा था। कोहरा छाए रहने के कारण सुबह स्कूल बसों और वाहनों को भीषण सर्दी में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सुबह की सैर करने वालों ने बताया कि घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो रहा था, आज बहुत ठंड थी। सुबह के शुरुआती घंटों में कोहरा बहुत घना होता है। जब कोई बाहर निकलता है तो 100 फीट से अधिक दृश्यता नहीं होती है। सुबह के वक्त इतना घना कोहरा था कि 9 बजे भी पानी की छोटी बूंदे वाहन चालकों के चेहरे पर लग रही थी। 11 बजे के आसपास सूरज निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News