होशंगाबाद। ध्यानचंद हॉकी एकेडमी (Dhyanchand Hockey Academy) द्वारा एसपीएम मैदान पर दशहरे के उपलक्ष में मैदान और खेल सामग्री की पूजा की गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित ध्यानचंद हॉकी एकेडमी के अध्यक्ष डॉक्टर अतुल सेठा, उपाध्यक्ष आलोक राजपूत, संयोजक गुड्डा ठाकुर जी अखिल भारतीय आदिवासी परिषद के अध्यक्ष जगदीप नर्र, सुनील अहिरवार, ध्यानचंद हॉकी एकेडमी के कोच नीरज राय बहुत्रा, अभिषेक जैन, दुर्गेश राठोर, गौरव परदेसी, समस्त पदाधिकारी गण एवं सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं मैदान और खेल सामग्री की पूजा अर्चना की गई।