नंद विहार कालोनी में अखंड रामायण पाठ

नंद विहार कालोनी में अखंड रामायण पाठ

नर्मदापुरम। यहां नंद बिहार कालोनी (Nand Bihar Colony) में कालोनी के निवासियों द्वारा अखंड रामायण पाठ (Akhand Ramayana Path) का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि नव निर्मित नंदेश्वर महादेव मंदिर ( Nandeshwar Mahadev Temple) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कालोनी वासियों के आपसी संवाद एवं एक पारिवारिक माहौल निर्माण हेतु मंदिर की अमह भूमिका रही है।

समय-समय पर इस मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसी तारतम्य में 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत में कालोनी के भागीरथ मीना, हरगोविंद शुक्ला, सतीश सोनी, कपिल मीना, दौलतराम सुनानिया, रामकुमार गौर, हरगोविंद यादव, मुनमुन शुक्ला, अनय गौर आदि ने प्रारंभिक पूजन कर पाठ कराया। पूजन आचार्य पंडित अजय दुबे के शिष्य पंडित अनुराग शर्मा ने करायी।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: