भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की बूथ विस्तारक सदस्यों से चर्चा

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की बूथ विस्तारक सदस्यों से चर्चा

सोहागपुर /राजेश शुक्ला। भारतीय जनता पार्टी अपनी योजनानुसार पूरे प्रदेश में बूथ समितियों का गठन कर संगठन स्तर पर स्वयं को मजबूत कर रही है।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित ,बूथ विस्तारक मंडल प्रभारी संजीव मालानी सह प्रभारी मनोहर बैंकर की मौजूदगी में बूथ क्रमांक 264 ग्राम करनपुर के बूथ समिति सदस्यों से चर्चा की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संपत मूंदड़ा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की योजना से अवगत कराया।

बूथ समिति की बैठक में मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल ,आकाश रघुवंशी ,मिथलेश ठाकुर, चौधरी माधव सिंह, नितिन सूर्यवंशी, भगवत रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष मंजू अहिरवार विशाल गोलानी , भगवान सिंह पटेल रामनारायण रघुवंशी, अश्वनी सरोज अभिनव पालीवाल राजेश रघुवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: